IPL 2021: रोहित शर्मा ने की विराट कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

आईपीएल 2021: हाल ही में विराट कोहली ने एक बड़ा कारनामा किया है। विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। तो अब रोहित शर्मा भी विराट के पीछे आ गए हैं आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक है और धीरे-धीरे काफी सारे आईपीएल में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और रोहित शर्मा ने पंजाब के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाकर कुछ आंकड़ों की बराबरी कर ली है। पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा ने बल्ले से खूब रन बनाए।

रोहित शर्मा ने आईपीएल इतिहास में हाफ सेंचुरी के मामले में कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली है। विराट कोहली ने आईपीएल में 40 हॉफ सेंचुरी लगाई है। जबकि पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा ने 40 अर्धशतक ठोका। विराट कोहली ने 196 मुकाबलों में 407 सेंचुरी लगाई, जबकि रोहित को यह कारनामा करने के लिए 205 मैच लगे।

आईपीएल में हाफ सेंचुरी के मामले में सबसे पहला नाम डेविड वॉर्नर का है। जिनके नाम 49 जबकि शिखर धवन के नाम 43 हॉफ सेंचरी है।

इसके अलावा बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने अपने 1500 रन पूरे कर लिए हैं। ये थी बात हिटमैन रोहित शर्मा के हाफ सेंचुरी की।

लेकिन पंजाब के खिलाफ 63 रनों की पारी ने उन्हें अधिक रनों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

आईपीएल मैच रोहित शर्मा के 5431 रन हो गए हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम आईपीएल में 5428 रन है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 6021 रन बनाए है।

इसके बाद सुरेश रैना का नाम आता है जिन्होंने 5448 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में नए-नए कीर्तिमान बना रहे हैं, लेकिन उनकी टीम मुंबई इंडियंस का सफर अभी तक आईपीएल 2021 में अच्छा नहीं रहा।

मुंबई इडियंस पांच में से तीन मुकाबले तीन गवाह चुकी है और आने वाले मुकाबले और ज्यादा मुश्किल होने वाले हैं। ऐसे में अगर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल ट्रॉफी जितने की हैट्रिक लगानी है तो उन्हें आने वाले सभी मुकाबलों में जीत का स्वाद चखना होगा।

लेकिन यह करना इतना भी आसान नहीं। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी बोरी फॉर्म से गुजर रहे हैं। पंजाब के खिलाफ खेले गए अंतिम मुकाबले में भी रोहित शर्मा को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया।

जिस कारण मुंबई इंडियंस की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहे। अगर बात मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी भी की जाए तो हम सभी जानते हैं कि उनकी गेंदबाजी बहुत ही खतरनाक मानी जाती हैं।

लेकिन पिछले मैच में उनकी यह है तेजतर्रार गेंदबाजी राहुल और क्रिस गेल के सामने घुटने टेकती नजर आई। मुंबई इंडियंस की टीम पंजाब के नुस्खे सिर्फ एक बल्लेबाज को आउट कर पाई।

खेले गए अंतिम मुकाबले में पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने अच्छी शुरुआत दी और ऐसा लग रहा था कि यह दोनों ही मैच को अपने दम पर जितवा देंगे लेकिन मयंक अग्रवाल ने एक खराब शॉट को खेल कर अपनी विकेट गंवा दिए थे।

मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का विषय सिर्फ उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी ही नहीं बल्कि T20 क्रिकेट में सबसे अहम कड़ी माने जाने वाली बिल्डिंग में भी मुंबई इंडियंस की टीम फिसड्डी नजर आई।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में काफी चांसेस को गवाया। उन्हें कई बार खिलाड़ियों को रन आउट करने का मौका भी मिला लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम उन मौकों को भुना नहीं पाई। मुंबई इंडियंस की टीम अपने खेले गए पांच मुकाबलों में से 2 को जीतकर अंकतालिका में अब पांचवें स्थान पर है

1 thought on “IPL 2021: रोहित शर्मा ने की विराट कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी”

Leave a Comment